Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में Corona virus से 2040 संक्रमित, 26 की मौत

Advertiesment
Corona virus
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को वायरस संक्रमितों की संख्या 2,000 को पार कर गई तथा इससे अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमितों के 192 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2040 हो गई। इससे पहले देश में संक्रमितों की संख्या 1848 थी।
ALSO READ: सामने आया पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा, LockDown के दौरान हिन्दुओं को खाना देने से किया इंकार
पाकिस्तान का पंजाब प्रांत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 708 है जबकि अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध में 679 संक्रमित और 8 की मृत्यु हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में 253 प्रभावित हुए हैं और 6 की मौत हो चुकी है। बलूचिस्तान में 158 संक्रमित और एक की मृत्यु हुई है।
 
गिलगित बालाटिस्तान में 178 पीड़ित हुए हैं और 2 की मृत्यु हुई है। राजधानी इस्लामाबाद में कोरोना संक्रमित 58 हैं। पाक के कब्जे वाले कश्मीर में अब तक 6 लोग संक्रमित हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यहां राजा श्रीराम को पुलिस हर रोज देती है सलामी