Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा में Covid 19 के 218 नए मामले, कुल संख्या 6 हजार से अधिक हुई

हमें फॉलो करें ओडिशा में Covid 19 के 218 नए मामले, कुल संख्या 6 हजार से अधिक हुई
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (16:28 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 218 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई। नए मामलों में एनडीआरएफ के 7 कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,180 पहुंच गई। उन्होंने कहा कि 218 में से 191 मरीज क्वारंटाइन केंद्रों में सामने आए, जहां राज्य में बाहर से लौटकर आए लोगों को रखा गया है।
 
कोरोना वायरस के नए 218 संक्रमितों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 7 कर्मी भी शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के बाद पुनर्निर्माण कार्य से लौटे थे। अधिकारी ने कहा कि अब तक एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा मोचन बल और ओडिशा अग्निशमन विभाग के 289 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
 
संक्रमण के नए मरीजों में गंजाम जिले के 49, जगतसिंहपुर के 29, गजपति के 27, भद्रक के 25, खोर्धा के 17, सुंदरगढ़ के 11 और पुरी के 10 लोग शामिल हैं। गंजाम जिले में संक्रम‍ण के सर्वाधिक 1,137 मामले पाए गए हैं और स्थानीय प्रशासन ने बरहामपुर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार से 4 दिन तक बंद की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1,865 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 4,291 मरीज ठीक हो चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBSE 10th, 12th की शेष परीक्षाओं के इस तरह करेगा मूल्यांकन