Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेलंगाना में Covid 19 के 3,840 नए मामले, 9 और लोगों की मौत

हमें फॉलो करें तेलंगाना में Covid 19 के 3,840 नए मामले, 9 और लोगों की मौत
, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (12:16 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और 3,840 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,885 हो गई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया।

 
राज्य सरकार द्वारा दी गई 15 अप्रैल रात 8 बजे तक की जानकारी के अनुसार संक्रमण से 9 और लोगों की मौत होने के बाद इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,797 हो गई है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 505 मामले आए हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 407 मामले और निजामाबाद में 303 मामले आए हैं।

 
राज्य में वर्तमान में 30,494 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,198 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,09,594 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 1.21 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक कुल 1.14 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 3.08 लाख से अधिक की जांच हुई है।

webdunia
 
राज्य में मृत्युदर 0.52 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 90.55 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 87.8 प्रतिशत है। एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में 15 अप्रैल को 22.90 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली जबकि 3.36 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, मणिपुर में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य