Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सहारनपुर में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिक भेजे गए जेल

हमें फॉलो करें सहारनपुर में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिक भेजे गए जेल
, मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (20:40 IST)
सहारनपुर। जिले में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिकों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि जेल भेजे गए ये 54 लोग सूडान और इंडोनेशिया से आए हैं।
 
भटनागर ने बताया कि ये लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे लेकिन वे यहां धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे हुए थे।उन्होंने बताया कि इन लोगों पर वीजा पासपोर्ट उल्लंघन सहित विभिन्न आरोपों के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम, विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भटनागर ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर इन लोगों को पृथकवास में भेजा गया था, जिसकी अवधि पूरी होने पर इन्हें अदालत मे आदेश पर जिला कारागार के करीब बनाई गई अस्थाई जेल में भेजा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona संकट के बीच पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं आतंकी