Publish Date: Mon, 28 Jun 2021 (20:53 IST)
Updated Date: Mon, 28 Jun 2021 (22:25 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 59 मामले दर्ज किए गए जो इस साल के अब तक के सबसे कम दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी साझा कर इस बारे में बताया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण दर सुधरकर 0.10 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में रविवार को 89 नए मामले आये थे और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी तथा 4 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 के 14,33,993 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अब तक 14.07 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं और 24,967 लोगों की मौत हुई है।