Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में Corona की स्थिति में तेजी से सुधार, 61 नए मरीज मिले, लगातार तीसरे दिन कोई मौत नहीं

Advertiesment
Indore news in hindi
इंदौर। इंदौर (Indore news) में यह एक शुभ संकेत है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण बहुत तेजी से नियंत्रित हुआ। सोमवार को सिर्फ 61 ही नए मरीज मिले जबकि लगातार तीसरे दिन कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई। कई महीनों बाद शहर में कोरोना मरीजों का ग्राफ 70 के नीचे आया है। 
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार सोमवार को शहर में 3065 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2990 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 61 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हजार 256 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि सोमवार को 806 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 4 लाख 13 हजार 493 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 2 नवम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 22 हजार 483 है। 
 
सोमवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 70 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 31343 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 2231 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्‍मदिन पर शाहरुख खान बोले- अगले साल करेंगे बड़ी और शानदार पार्टी...