Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदी और 7 कर्मचारी Corona से संक्रमित

हमें फॉलो करें मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदी और 7 कर्मचारी Corona से संक्रमित
, गुरुवार, 7 मई 2020 (23:34 IST)
पालघर। मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि इन कैदियों को मुंबई के जीटी अस्पताल और सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
 
इससे पहले राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पालघर जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया था कि जेल के 72 कैदियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाएंगे पालघर के पुलिस अधीक्षक : गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने लॉकडाउन के दौरान पालघर जिले के एक गांव में भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
 
देशमुख आज दिन में गडचिंचले गांव में गए थे जहां 16 अप्रैल की रात लिंचिंग की यह घटना हुई थी। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है।
 
देशमुख ने कहा, ‘मैंने वहां जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, ग्राम पंचायत के सदस्यों और अन्य से भेंट की। उसके बाद राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का फैसला लिया।’ 
 
मंत्री ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा। इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा (सीआईडी) कर रही है और उसने 115 लोगों को गिरफ्तार किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने दूसरी पत्नी को दिया तलाक, मंगेतर से रचाएंगे शादी