Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi : ऑक्सीजन की कमी के कारण बत्रा अस्पताल में डॉक्टर समेत 12 कोरोना मरीजों की मौत

हमें फॉलो करें Delhi : ऑक्सीजन की कमी के कारण बत्रा अस्पताल में डॉक्टर समेत 12 कोरोना मरीजों की मौत
, शनिवार, 1 मई 2021 (20:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है।
 
इससे पहले अस्पताल में 8 मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी। बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एससीएल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले 8 रोगियों में से 6 रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे। ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख आरके हिमतानी भी शामिल हैं।
 
चिकित्सा निदेशक ने कहा कि हिमतानी को 15-20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से चार और रोगियों की मौत की जानकारी दी गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि यह खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सीजन देकर। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सिजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सिजन दी गई। इतनी कम ऑक्सिजन में दिल्ली कैसे सांस लें?'
 
इस बीच अस्पताल ने कहा कि उसने शनिवार को ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर संकटकालीन संदेश (एसओएस) भेजा था। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह जब 2,500 लीटर ऑक्सीजन बची थी तो इसकी कमी को लेकर अधिकारियों के जानकारी दी थी।
 
उन्होंने कहा कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है। 1 बजकर 35 मिनट पर ऑक्सीजन का टैंकर आया। इससे संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पताल के पास चार घंटे की ऑक्सीजन बची है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप के अनुसार अस्पताल में कोविड-19 के 106 रोगी हैं।
 
इस बीच मीरा बाग स्थित सहगल नियो अस्पताल ने ट्विटर के जरिए अस्पताल में खत्म होती ऑक्सीजन को लेकर एसओएस भेजा है। अस्पताल ने दोपहर करीब 12 बजकर 40 ट्वीट किया, 'हम ऑक्सीजन हासिल करने में आपात सहायता का अनुरोध करते हैं। हमारी पिछली आपूर्ति खत्म हो रही है और सुबह से नई आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे यहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर 90 और आईसीयू में 13 रोगी हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona से आई तबाही के लिए PM मोदी और शाह जिम्मेदार, राहुल गांधी बोले- भारत की हालत देख दुनिया भी विचलित