Publish Date: Wed, 22 Apr 2020 (12:35 IST)
Updated Date: Wed, 22 Apr 2020 (12:41 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में बुधवार को 94 और लोगों के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2272 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि अहमदाबाद में 61 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सूरत में 17, वडोदरा में आठ, अरावली में 5, बोटाड में 2 और राजकोट में एक मामला सामने आया है।
राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 2272 मामले सामने आए हैं और 95 मौतें हुई हैं। अब तक 144 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी भी 2033 लोगों का इलाज चल रहा हैं। इनमें से 13 मरीज वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि 2020 की हालत स्थिर है। (भाषा)