Publish Date: Mon, 23 Mar 2020 (12:54 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2020 (12:57 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) के भारत में बढ़ते प्रसार के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शीर्ष अदालत में अब अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई होगी। यह सुनवाई भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके साथ मंगलवार शाम 5 बजे तक सभी वकीलों के चेंबरों को सील कर दिया जाएगा।
केरल हाईकोर्ट 8 अप्रैल तक बंद : केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए आपातकालीन कार्यों को छोड़कर अदालत को 8 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया। यह निर्णय सोमवार को अदालत की पूर्ण बैठक के दौरान लिया गया। यह निर्णय 24 मार्च से लागू होगा।
विशेष पीठ का गठन करके जरूरी जनहित याचिकाओं पर विचार करने के लिए केरल उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के अनुरोध पर भी सहमति हुई।
webdunia
Publish Date: Mon, 23 Mar 2020 (12:54 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2020 (12:57 IST)