Publish Date: Mon, 14 Dec 2020 (09:03 IST)
Updated Date: Mon, 14 Dec 2020 (09:09 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 3 लाख पहुंच गई है।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 2,99,057 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,225,124 लोग इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया था। अब तक दुनियाभर में 7.21 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16,11,344 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)