Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल बोले, कोविड संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम

हमें फॉलो करें केजरीवाल बोले, कोविड संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम
, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (16:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 1,527 नए मामले सामने आए जबकि शहर में संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही।
 
इसमें कहा गया था कि शहर के समर्पित कोविड अस्पतालों में 7,945 बिस्तरों में से केवल 231 भरे हुए हैं। विधानसभा में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम से इतर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। मामले गंभीर नहीं हैं और लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उचित कदम उठाए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुस्तक से मौलाना आजाद का उल्लेख हटाना देश के लिए शर्मनाक : थरूर