Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, होगा कोरोनावायरस टेस्ट

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक हल्का बुखार और गले में खराश के बाद केजरीवाल ने खुद को होम आईसोलेट किया है।

खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कल से किसी से मिले नहीं थे। उन्होंने सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। खबरों के मुताबिक केजरीवाल का कल कोरोना टेस्ट होगा। 

केजरीवाल कोरोना वायरस की स्थिति पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बुखार है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत कुछ खराब चल रही है। उन्हें बुखार भी है और गले में दर्द भी। इसके कारण उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। कल उनका टेस्ट होगा। वे डायबिटीज के भी पेशेंट हैं। 
 
मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने हनुमानजी से केजरीवाल को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की। वे स्वस्थ रहें और दिल्ली को स्वस्थ रखने में अपनी जो भूमिका है उसका निर्वाह करें। दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज' इस तरह इंसानियत को शर्मसार करने वाला निर्णय दिल्ली को नहीं लेना चाहिए था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Whatsapp में बग, करोड़ों यूजर्स के मोबाइल नंबर पर मंडराया खतरा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi