Publish Date: Fri, 28 Aug 2020 (00:34 IST)
Updated Date: Fri, 28 Aug 2020 (00:38 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या 662 पहुंच गई तथा इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 128850 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से पटना में पांच तथा बेगूसराय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 662 हो गई।
पटना में 149, भागलपुर में 47, गया में 42, रोहतास में 31, मुंगेर एवं नालंदा में 28-28, मुजफ्फरपुर में 26, भोजपुर एवं वैशाली में 24-24, पूर्वी चंपारण में 23, सारण में 22, समस्तीपुर में 21, बेगूसराय में 18, दरभंगा, पश्चिम चंपारण एवं सिवान में 15-15 और नवादा में 13 संक्रमितों की मौत हुई। अररिया में 10, कैमूर में 9, कटिहार, खगड़िया एवं सीतामढ़ी में 8-8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं सुपौल में 7-7, जमुई एवं किशनगंज में 6-6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5-5, लखीसराय एवं मधुबनी में 4-4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज एवं सहरसा में 2-2 तथा शिवहर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बिहार में बुधवार अपराहन 4 बजे से गुरुवार 4 बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1860 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक कुल मामले बढ़कर 128850 हो गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 104473 नमूनों की जांच की गई और कोरोनावायरस संक्रमित 2931 मरीज ठीक हुए। (भाषा)