Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का कोरोना से निधन

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का कोरोना से निधन
, शनिवार, 5 जून 2021 (11:26 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 
चेतन ने एक ट्वीट में कहा कि उनके पिता बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद यह लड़ाई हार गए। 3 बार के विधायक नरेंद्र राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरागटा के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के 'पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च' गए थे।

webdunia
 
ठाकुर ने विधायक के निधन को हिमाचल प्रदेश खासकर जुब्बल कोटखाई के लिए बड़ा नुकसान बताया है। नरेंद्र बरागटा 1998 में शिमला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। दिसंबर 2007 में वे जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित हुए। वे 1998-2002 तक बागवानी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे और 30 दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे। हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए दिसंबर 2017 में वे जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुने गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विटर ने सुधारी गलती, उपराष्‍ट्रपति के पर्सनल अकाउंट पर फिर दिखा ब्लू टिक