Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CoronaVirus Live Updates : कोरोना के नए मामलों में कमी, संक्रमण से 3380 की मौत

हमें फॉलो करें CoronaVirus Live Updates : कोरोना के नए मामलों में कमी, संक्रमण से 3380 की मौत
, शनिवार, 5 जून 2021 (10:02 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से कम हो रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है जबकि रिकवरी रेट बढ़ा है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


10:05 AM, 5th Jun
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,20,529 नए मामले आए और 3,380 लोगों की संक्रमण के कारण जान चली गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 हो गए और मृतकों की संख्या 3,44,082 पर पहुंची।

10:05 AM, 5th Jun
-कोरोना से पूरे देश में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 हजार 152 नए मामले सामने आए तथा 1377 मरीजों की मौत हुई। नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में भी काफी गिरावट देखी गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 8,391 और घटकर अब 1,96,894 रह गई है।
-पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 7,928 नये मामले सामने आये लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 16,966 और लोगों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय मामलों की संख्या में 53,029 रह गई। राज्य संक्रमितों की संख्या के मामले में पूरे देश में 8वें स्थान पर है।

10:05 AM, 5th Jun
-स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई।
-18-44 आयु समूह के 16,23,602 लोगों को शुक्रवार को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि इसी समूह के 31,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
-अब तक 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समूह के कुल 2,58,45,901 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, जबकि 1,18,299 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। इस समूह के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बकस्वाहा के 2.15 लाख पेड़ों की बलि लेगी हीरों की चाहत,बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता भी सरकार से लगा रहे गुहार