Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, BMC चलाएगा पायलट प्रोजेक्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, BMC चलाएगा पायलट प्रोजेक्ट
, सोमवार, 10 अगस्त 2020 (09:20 IST)
मुंबई। देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां संक्रमितों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार कोरोना टेस्टिंग के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग करने जा रही है। इस तकनीक में आवाज से ही कोरोना की जांच हो जाएगी। बीएमसी मुंबई में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा।
आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ठाकरे ने अपने ट्‍वीट में लिखा है कि बीएमसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर आवाज के सैंपल से कोविड-19 की जांच करेगी। बेशक नियमित आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा, लेकिन विश्व स्तर पर परीक्षण की गई तकनीक साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है। 
webdunia
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में राज्य में 12 हजार 248 नए मामले सामने आए हैं और 390 लोगों की मौत हुई है। 1 दिन में 13 हजार 348 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 332 हो गई है। इसमें से 3 लाख 51 हजार 710 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,757 हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान की सियासी उठापटक : CM अशोक गहलोत बोले- विधायकों को दिखाना होगी एकजुटता