Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए

Advertiesment
हमें फॉलो करें मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए
, रविवार, 15 नवंबर 2020 (16:04 IST)
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह रविवार को कोरोनावायरस Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। सिंह ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैं हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट करें तथा कोरोना जांच कराएं।

गौरतलब है कि राज्य में अब तक 21,636 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 18,334 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 3,084 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों एवं कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांसद नकुलनाथ कोरोना संक्रमित, ट्‍वीट कर दी जानकारी