Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी वैज्ञानिकों की चेतावनी, कहर ढा सकता है 'NeoCov', ले सकता है हर 3 में से 1 संक्रमित की जान

Advertiesment
Chinese scientist
वुहान। चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि ओमिक्रॉन के बाद 'NeoCov' नाम के एक और कोरोनावायरस ने दुनिया में दस्तक दे दी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह नया कोरोनावायरस काफी ज्यादा संक्रामक है और इससे 3 में से 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हो सकती है।
 
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने चीनी वैज्ञानिकों के हवाले से कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रमण दर के साथ ही मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है।
 
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निओकोव वायरस नया नहीं है। यह मर्स कोव वायरस MERS-CoV virus से जुड़ा है। यह अभी पक्षियों को संक्रमित कर रहा है। नियोकोव के मात्र एक म्यूटेशन यानी रूप बदलने से यह इंसान की कोशिकाओं में फैलने लगेगा।
 
उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में इस समय कोरोना के ओमिक्रॉन व डेल्टा वैरिएंट का कहर दिखाई दे रहा है। ऐसे में 'नियोकोव' से चिंता और बढ़ सकती है।
 
विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 56.37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 36.62 करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं दुनिया भर में अब तक 9.89 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अमेरिका में महामारी से अभी तक 7.34 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,78,421 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Story Of Abide With Me: 70 साल से भारत की गणतंत्र परेड में बजने वाली उदास धुन Abide with Me अब क्‍यों नहीं बजेगी, क्‍या है इसकी कहानी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi