Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में कोरोना के 48,648 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 6 लाख से कम

हमें फॉलो करें भारत में कोरोना के 48,648 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 6 लाख से कम
, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (10:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,88,851 हो गए। वहीं 563 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,21,090 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 5,94,386 मरीजों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 73,73,375 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
 
भारत 10 लाख की आबादी पर सबसे कम Corona मामलों वाले देशों में शामिल है। प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।
 
भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है।
 
भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 11,64,648 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.77 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : 6 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज