Publish Date: Tue, 30 Mar 2021 (21:30 IST)
Updated Date: Tue, 30 Mar 2021 (21:41 IST)
मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मेजबानी वाले लोकप्रिय नृत्य कार्यक्रम 'डांस दीवाने' के दल के लगभग 18 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिल्म उद्योग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
'कलर्स' चैनल के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि 'डांस दीवाने' की तीसरे संस्करण की टीम के कुछ सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उन्होंने संक्रमितों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के महासचिव अशोक दुबे के अनुसार
कार्यक्रम की टीम के 18 सदस्य वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
दुबे ने कहा कि 2 दिन पहले यूनिट के 18 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे घरों में क्वारंटाइन में हैं। उनकी जगह दूसरे लोगों से काम लिया गया जिसके बाद शूटिंग पूरी हुई। उन्होंने कहा कि दीक्षित तथा शो के अन्य जज स्वस्थ हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 30 Mar 2021 (21:30 IST)
Updated Date: Tue, 30 Mar 2021 (21:41 IST)