Publish Date: Fri, 09 Apr 2021 (14:48 IST)
Updated Date: Fri, 09 Apr 2021 (14:51 IST)
देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। अब कोरोना वायरस के रोजाना एक लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज भी सामने आ रहे हैं। वहीं साधारण फ्लू का भी मौसम चल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के लक्षणों को ध्यान में रखना काफी जरूरी हो जाता है ताकि समय रहते इलाज हो सके।
अब देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भी सामने आ चुका है, जो काफी घातक बताया जा रहा है। अब देश के कई इलाकों में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले तेजी पकड़ चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के लक्षणों को जान लें।
मुख्य लक्षण
अन्य लक्षण
-
खुजली और दर्द होना
-
गले में खराश
-
दस्त लगना
-
आंख आना
-
सिरदर्द
-
स्वाद और गंध का पता न चलना
-
त्वचा पर चकत्ते बनना
-
हाथ और पैर की उंगलियों के रंग बदल जाना
गंभीर लक्षण
-
सांस लेने में दिक्कत
-
सांस फूलने की समस्या
-
सीने में दर्द या दबाव की समस्या
-
बोलने या चलने-फिरने में समस्या