Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में कोविड-19 के 656 नए मामले, 3742 एक्टिव मरीज

हमें फॉलो करें भारत में कोविड-19 के 656 नए मामले, 3742 एक्टिव मरीज
, रविवार, 24 दिसंबर 2023 (14:31 IST)
Corona Virus India Update : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 656 नए मामले सामने आए, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,742 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,08,620) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,333 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,545 हो गई है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंस्टाग्राम म्यूजिकल सेंसेशन : 5 बॉलीवुड गाने जो 2023 में हुए वायरल