Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona से जंग : सरकार ने तय की मास्क और हैंड सेनिटाइजर की कीमत, जानिए क्या है इनके दाम

हमें फॉलो करें Corona से जंग : सरकार ने तय की मास्क और हैंड सेनिटाइजर की कीमत, जानिए क्या है इनके दाम
, शनिवार, 21 मार्च 2020 (08:42 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (COVID19) के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
 
पासवान ने ट्वीट कर कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी, 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रुपए/मास्क और 3 प्लाई की कीमत 10 रुपए/मास्क से अधिक नहीं होगी।
 
webdunia
उन्होंने कहा कि हैंड सेनिटाइजर की 200 ML बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपए से अधिक नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus Live Updates : WHO की चेतावनी, कोरोना वायरस से सतर्क रहे युवा