Publish Date: Tue, 30 Jun 2020 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 30 Jun 2020 (12:57 IST)
जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 94 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हजार 754 हो गई है, वहीं चार रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 409 पर पहुंच गई।
चिकित्सा विभाग की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सर्वाधिक सीकर में 33 संक्रमित मिले जबकि अजमेर में दो, अलवर में 22, दौसा में तीन, गंगानगर में एक, जयपुर में 12, कोटा में 7, नागौर में दो, पाली में दो, सिरोही में 5, टोंक में एक संक्रमित मिला है। तीन अन्य राज्यों के हैं।
विभाग के अनुसार अब तक 17 हजार 754 संक्रमित हैं। इनमें 3397 सक्रिय मामले हैं। सुबह साढ़े दस बजे तक चार कोरोना रोगियों की मौत हुई है। अब तक कुल 409 रोगियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
राजस्थान में अब तक अजमेर में 516, अलवर में 525, बांसवाडा में 99, बारां में 65, बाड़मेर में 342, भरतपुर में 1572, भीलवाड़ा में 252, बीकानेर में 327, बूंदी में 14, चित्तौड़गढ़ में 211, चुरू में 310, दौसा में 140, धौलपुर में 663, डूंगरपुर में 436, श्रीगंगानगर में 54, हनुमानगढ़ में 63, जयपुर में 3303, जैसलमेर में 109, जालोर में 291, झालावाड़ में 375, झुंझुनू में 361, जोधपुर में 2738, करौली में 96, कोटा में 663, नागौर में 632, पाली में 1091, प्रतापगढ़ में 16, राजसमंद में 238, सवाई माधोपुर में 97, सीकर में 545, सिरोही में 482, टोंक में 201 और उदयपुर में 697 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य में अब तक 8 लाख 9 हजार 777 सैंपल लिए गए, जिसमें से 17 हजार 774 पॉजिटिव, 7 लाख 89 हजार 921 नेगेटिव आए, जबकि 2102 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Tue, 30 Jun 2020 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 30 Jun 2020 (12:57 IST)