Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

COVID 19 Cases : देश में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही है कमी, लेकिन इन राज्यों में अब भी सबसे ज्यादा केस

हमें फॉलो करें COVID 19 Cases : देश में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही है कमी, लेकिन इन राज्यों में अब भी सबसे ज्यादा केस
, गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (22:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। सरकार ने बताया कि 11 राज्यों में 10 से 50 हजार के बी‍च सक्रिय मामले हैं।
 
हालांकि कुछ राज्य केरल, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में अभी भी कोविड पॉजिटिविटी दर ज़्यादा है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि केरल में सबसे ज़्यादा 2,50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।
महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। देश में 61.25% सक्रिय मामले अभी इन्हीं 4 राज्यों से आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं।
 
पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज़ हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP Election 2022 : यूपी में पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक, क्या गिरेगा BJP का ग्राफ