Publish Date: Thu, 10 Feb 2022 (15:23 IST)
Updated Date: Thu, 10 Feb 2022 (15:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी नौसेना ने पेंटागन के वैक्सीन जनादेश के अनुसार, कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगवाने से इनकार करने के लिए 240 कर्मियों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है।
नौसेना ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश 217 कर्मी सक्रिय रूप से कार्यरत थे और एक अमेरिकी नौसेना रिजर्व का सदस्य था। सीएनएन के मुताबिक, 240 में से 22 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है लेकिन ये अभी भी अपनी सक्रिय सेवा के पहले 180 दिन के प्रशिक्षण को जारी रख रहे हैं।
नौसेना ने कहा कि उनके यहां 8 हजार से अधिक कर्मियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। नौसेना की तरफ से पहले ही नवंबर, 2021 तक पूर्ण रूप से टीकाकृत होने की समय सीमा दी जा चुकी थी।(वार्ता)