Publish Date: Fri, 01 Jul 2022 (09:48 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jul 2022 (12:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 69 हजार 234 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.07 लाख से ऊपर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 17,017 नए मामले आए जबकि 23 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 139 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 07 हजार 189 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,634 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.16 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। 1 दिन में 14 हजार 413 लोगों ने महामारी को मात दी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 36 हजार 906 हो गई है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.55 प्रतिशत है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 197.74 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 11 लाख 67 हजार 503 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
webdunia
Publish Date: Fri, 01 Jul 2022 (09:48 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jul 2022 (12:50 IST)