Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या है 1 लीटर का भाव?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या है 1 लीटर का भाव?
, शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (09:22 IST)
नई दिल्‍ली। तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है, साथ ही ग्‍लोबल इकॉनॉमी में मंदी आने की आशंका से ईंधन की खपत घटने का अनुमान है। इन कारणों की वजह से ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल का भाव 2 दिन में 4 डॉलर कम हो गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने इस बीच शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड अभी 114.8 डॉलर प्रति बैरल के भाव है, लेकिन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में अब भी पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर बिक रहा है। सरकारी रिफाइनरी कंपनियां रूस से सस्‍ता तेल खरीदकर अपने घाटे की भरपाई कर रही हैं। यही कारण है कि 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी, सोना 323 रुपए व चांदी 776 रुपए सस्ती हुई