Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी, सोना 323 रुपए व चांदी 776 रुपए सस्ती हुई

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। सोने और चांदी, दोनों की ही कीमतों में आज मामूली कमी देखी गई है। 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज 50970 रुपए में बिक रहा है, जबकि 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी के रेट्स कम होकर 59,500 रुपए में पहुंच गए हैं। मालूम हो कि दिन में 2 बार सोने-चांदी के दाम जारी किए जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को।
 
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 323 रुपए की गिरावट के साथ 50970 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले कारोबार सत्र में 50,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं चांदी भी 776 रुपए की गिरावट के साथ 59,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार सत्र में 60,153 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,815 डॉलर प्रति औंस और 20.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सस्ती हुई LPG, दिल्ली में 198 रुपए घटे कमर्शियल सिलेंडर के दाम