Publish Date: Fri, 01 Jul 2022 (08:44 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jul 2022 (09:11 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 198 रुपए घटा दिए। दिल्ली में अब 19 किलो का सिलेंडर 2021 रुपए में मिलेगा।
दिल्ली में इंडेन गैस का LPG सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपए सस्ता हो गया है। कोलकाता में इसके दाम 182 रुपए कम हुए तो मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 190.50 रुपए, जबकि चेन्नई में 187 रुपए कमी की गई है।
पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं की गई है।