Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में फिर मिले 20,000 से ज्यादा नए मरीज, 9 राज्यों में डरा रहा है कोरोना

Advertiesment
CoronaVirus India Update
नई‍ दिल्ली। भारत में गुरुवार को एक बार फिर नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 20,000 के पार पहुंच गई। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 39 लाख 59 हजार 321 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.46 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
9 राज्यों में कोरोना के आंकड़ें अब डराने लगे हैं। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 2,138 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,130, पश्चिम बंगाल में 1,213, तमिलनाडु में 1,803, कर्नाटक में 1,624 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं ओडिशा में 1,174, दिल्ली में 1,066, हिमाचल में 916 और गुजरात में 979 नए मरीज मिले हैं।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,557 नए मामले आए जबकि 45 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 26 हजार 212 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 322 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,296 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, पेट्रोल डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं