Publish Date: Sun, 03 Jul 2022 (09:18 IST)
Updated Date: Sun, 03 Jul 2022 (10:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में 2 दिन बाद कोविड-19 के 17,000 से कम नए मामले आए। जुलाई के पहले 3 दिन में 50 हजार 212 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 86 हजार 326 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.11 लाख से ऊपर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 16,103 नए मामले आए जबकि 31 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 199 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 11 हजार 711 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,143 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में 13 हजार 929 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 28 लाख 65 हजार 519 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.16 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक देश में कुल 197.95 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 लाख 10 हजार 652 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,599 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 2,971, तमिलनाडु में 2,533, पश्चिम बंगाल में 1,499 और कर्नाटक में 975 कोरोना संक्रमित पाए गए।
webdunia
Publish Date: Sun, 03 Jul 2022 (09:18 IST)
Updated Date: Sun, 03 Jul 2022 (10:05 IST)