Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में 4 डॉक्टरों समेत 37 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, उज्जैन में मरीजों की संख्या 100 के पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (10:58 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 368 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को राजधानी में एक साथ रिकॉर्ड संख्या में 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। इसके साथ गांधी मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिन डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें एक एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्राध्यापक, एक आरएमओ और एनेस्थिशिया विभाग की एक सीनियर रेजिडेंट शामिल है।  इसके साथ ही जीएमसी में कुल 9 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।  
 
वहीं शुक्रवार को राजधानी में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक आलू व्यापारी अब्दुल गफ्फार और दूसरे इटरासी के डॉक्टर एनएन हेड़ा शामिल है। दोनों ही मरीजों का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 पर पहुंच गया है। 
 
भोपाल में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सामने आने क बाद  कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने राजधानी भोपाल में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिए है। मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अब हालात ऐस नहीं है लॉकडाउन को हटाया जाए।  उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार सैंपल लिए गए है जिनमें अभी 4 हजार लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

वहीं राहत वाली खबर यह हैं कि भोपाल के चिरायु अस्पताल से 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए है। शुक्रवार रात जिन मरीजों को अस्पताल स डिस्चार्ज किया गया उसमें में भोपाल के 34, विदिशा के 13 और इटारसी के 8 लोग लोग शामिल है।
webdunia
उज्जैन में भी हालात बिगड़े -  दूसरी ओर कोरोना के हॉटस्पॉट बे उज्जैन में 24 घंटे में 43 मरीज सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या सौ का आंकड़ा पार कर 102 तक पहुंच गई है। उज्जैन में पिछले पांच दिनों में मरीजों का आंकड़ा 24 से बढ़कर 102 तक पहुंच गया है। जिसमें 48 घंटे में आंकडा 53 से बढ़कर सीधे 102 तक पहुंच गया है।
 
उज्जैन में लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित किए गए आरडी गार्डी अस्पताल की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरडी गार्डी अस्पताल को लेकर लगातार शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। 
 
वहीं जिले में लगातार नए पॉजिटिव मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संक्रमित क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि संदिग्ध केसों में व्यक्तियों को घर पर ही क्वारेंटाइन किया जाए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनियाभर में Corona virus से मरने वाले लोगों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में