Publish Date: Sat, 03 Apr 2021 (07:18 IST)
Updated Date: Sat, 03 Apr 2021 (07:30 IST)
नई दिल्ली। भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या 7 करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 6,13,56,345 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 92,61,681 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 12,76,191 टीके लगाए गए। मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,29,37,126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि इनमें 89,03,809 स्वास्थ्य कर्मी (HCW) और 95,15,410 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है। 52,86,132 स्वास्थ्य कर्मी और 39,75,549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 52,000 से अधिक लोगों को टीके लगाए गये । इनमें से 47,873 लोगों को उनकी पहली खुराक मिली जबकि 4,536 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
webdunia
Publish Date: Sat, 03 Apr 2021 (07:18 IST)
Updated Date: Sat, 03 Apr 2021 (07:30 IST)