Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागपुर में Corona के 4108 नए मामले, 60 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें नागपुर में Corona के 4108 नए मामले, 60 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (18:55 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 (Coronavirus) के 4 हजार 108 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2 लाख 33 हजार 776 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5,218 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक नागपुर शहर में संक्रमण की वजह से 3 हजार 310 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पताल से 3,214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,751 हो गई। जिले में अब 40,807 मरीजों का उपचार चल रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता का बड़ा बयान, लोगों को लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं महाराष्‍ट्र के सीएम