Publish Date: Fri, 23 Jul 2021 (20:18 IST)
Updated Date: Fri, 23 Jul 2021 (20:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। आज यानी शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आए और इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई।
दिल्ली में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14,35778 हो गया है, जबकि 25,041 लोगों की अब तक इन जानलेवा वायरस की वजह से जान जा चुकी है।
बीते 24 घंटे 69 मरीज कोरोनावायरस (Coronavirus) को मात देने में भी सफल रहे। दिल्ली में अब एक्टिव केस 573 है, वहीं पॉजिटिविटी दर भी एक बार फिर बढ़कर 0.09% पर पहुंच गई है।