Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 18 April 2025
webdunia

दिल्ली में फिर डरावना हुआ कोरोना : 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले, 1 मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi
, बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (21:01 IST)
नई दिल्ली। delhi corona update : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। बुधवार को कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि संक्रमण से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
यह आंकड़ा 10 फरवरी के बाद से दिल्ली में दर्ज किए गए मामलों की अधिकतम संख्या है। दिल्ली में 10 फरवरी को कोविड-19 के 1,104 मामले सामने आए थे।
 
स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 17,701 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई थी, जिनमें से 5.7 प्रतिशत में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 632 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WHO चीफ का नाम हुआ तुलसी भाई, PM मोदी बोले- अब ये पक्के गुजराती...