Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोनावायरस से संक्रमित

Advertiesment
Gopal Rai
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की जांच में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।संक्रमण का शिकार होने वाले वे दिल्ली सरकार के तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन संक्रमित हो चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राय ने दिवाली पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी।
तबीयत ठीक न होने के चलते राय सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 की स्थिति पर 19 नवंबर को बैठक बुलाई गई थी।
राय ने एक ट्वीट में कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने का आग्रह किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : दिल्ली बॉर्डर पर सख्‍ती से केजरीवाल नाराज, कहा-किसानों पर ये जुर्म गलत...