Publish Date: Thu, 24 Sep 2020 (21:23 IST)
Updated Date: Thu, 24 Sep 2020 (21:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) के गुरुवार को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इससे एक दिन पहले उन्हें कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट आई है। सिसोदिया को बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वे कोविड-19 के संक्रमण के कारण घर में क्वारंटाइन में थे। उनके 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इससे पूर्व जून में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को संक्रमण हुआ था। जैन को कोविड संक्रमण से तबीयत बिगड़ जाने के बाद साकेत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सत्येंद्र जैन की प्लाज्मा थैरपी हुई थी।