Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona Lockdown : लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, गोली मारी

हमें फॉलो करें Corona Lockdown : लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, गोली मारी
, बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (10:02 IST)
नोएडा। नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे 4 दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई।

इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांसकर कोरोना वायरस फैला रहा है। इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
 
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द्वितीय विश्वयुद्ध में सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने covid 19 को दी मात