Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 लाख खर्च कर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, कोरोना प्रोटोकॉल भी तोड़ा, 3 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 लाख खर्च कर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, कोरोना प्रोटोकॉल भी तोड़ा, 3 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 9 जनवरी 2022 (09:34 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक परिवार ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने कुत्ते का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के लिए पार्टी लॉन बुक किया, सिंगर को बुलाया। मेहमानों की भीड़ बुलाई गई, केक काटा गया और खूब जोरशोर से बर्थडे मनाया जा रहा था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और 3 आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
webdunia
अहमदाबाद में मधुवन ग्रीन पार्टी प्लॉट में चिराग पटेल के अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन मनाया। पार्टी में लगभग 7 लाख रुपए खर्च हुए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गुलाबी, नीले और सफेद रंग में सजाया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुत्ते के पोस्टर लगे थे।
 
webdunia
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्‍या में रिश्तेदार और दोस्त कार्यक्रम स्थल पर जमा थे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। स्थानीय कलाकारों के एक समूह को समारोह के हिस्से के रूप में गीत गाते और वाद्ययंत्र बजाते देखा जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में कोरोना की तेज चाल ने किया हैरान, जानिए 10 राज्यों का हाल (लाइव अपडेट्स)