Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन से ही corona फैलने के सबूत, वुहान से फैली महामारी : डॉ. हर्षवर्धन

हमें फॉलो करें चीन से ही  corona फैलने के सबूत, वुहान से फैली महामारी : डॉ. हर्षवर्धन
, सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (08:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है, जो दुनिया में कोविड-19 महामारी के एकसाथ कई स्थानों पर फैलने के दावे की पुष्टि करता हो। चीन ने दावा किया है कि कोरोनावायरस महामारी पिछले साल कई देशों में फैली।
हर्षवर्धन ने संडे संवाद की छठी कड़ी में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से संवाद के दौरान कहा कि अब तक यही स्वीकृत है कि दुनिया में पहली बार चीन के वुहान से कोविड-19 महामारी फैली। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन ने दावा किया है कि कई देशों में यह बीमारी एकसाथ फैली।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन इस दावे कि (इस बीमारी के संदर्भ में) दुनियाभर में कई स्थानों पर यह बीमारी (एकसाथ फैली) थी, के सत्यापन के लिए एक ही वक्त पर कई देशों से जांच में पुष्टि के पश्चात मामलों के सामने आने पर संगत आंकड़े की जरूरत होगी। लेकिन इस संदर्भ में अब तक कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है। इसलिए वुहान में कोविड -19 के मामले आना ही दुनिया में पहला मामला है।
webdunia
बाजार में चीन में निर्मित ऑक्सीमीटर की बाढ़ आने के संबंध में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बाजार से या ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं से ऑक्सीमीटर खरीदते समय उपभोक्ताओं को एफडीए या सीई से स्वीकृत उत्पादों को ही देखना चाहिए और उन्हें आईएसओ या आईईसी विशिष्टताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।
 
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन स्तर में गिरावट कोविड संक्रमण का लक्षण नहीं है़, क्योंकि ऐसा अन्य रुग्णता स्थितियों में भी हो सकता है। हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस में कोई आनुवांशिक बदलाव नहीं आया है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल देश में किसी भी नासिका संबंधी टीके का परीक्षण नहीं चल रहा है लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट या भारत बायोटेक द्वारा आगामी महीनों में नियामकीय मंजूरी के बाद ऐसे टीकों के क्लिनिकल परीक्षण किए जाने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Special Story : क्रिकेट के रोमांच की पराकाष्ठा को छूने वाले IPL के 3 'Super Over' मैच, दिल के मरीज रहें दूर...