Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 महीने के बाद सऊदी अरब ने खोली मक्का मस्जिद

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 महीने के बाद सऊदी अरब ने खोली मक्का मस्जिद
, सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (08:23 IST)
रियाद। सऊदी अरब में मुस्लिम समुदाय के पवित्र तीर्थस्थल मक्का मस्जिद को 7 महीने बाद रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यह मस्जिद वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण गत 7 महीने से श्रद्धालुओं के लिए बंद थी।
 
सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोनावायरस को लेकर लागू पाबंदियों को हटाने के दूसरे चरण में अपने नागरिकों और निवासियों के लिए पवित्र शहर उमर तीर्थयात्रा को फिर से शुरू किया है और श्रद्धालुओं की क्षमता को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
एजेंसी ने बताया कि हज एवं उमराह मंत्री कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सभी आवश्यक एहतियात को लागू करवाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। मस्जिद परिसर की सफाई के लिए लगभग 4,000 कर्मचारियों को लगाया गया है और मस्जिद परिसर को दिन में 10 बार कीटाणुशोधन किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार पर सोनिया का निशाना, सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है भारतीय लोकतंत्र