Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
education minister
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को मंगलवार को पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशंक को आज सुबह पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण एम्‍स ले जाया गया, वहां उन्‍हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। कोविड बाद जटिलताओं के कारण उन्हें (निशंक) को मंगलवार की सुबह को भर्ती कराया गया। उन्हें डा. नीरज निश्चल की देखरेख में भर्ती कराया गया।
 
उल्लेखनीय है कि 61 साल के रमेश पोखरियाल निशंक को इसी वर्ष अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
 
शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे संपर्क में आए लोग टेस्ट करवाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 5 कारणों से एक दिन धरती पर से जीवन हो जाएगा लुप्त




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi