Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी ने पूछा- इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए?

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी ने पूछा- इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए?
, रविवार, 25 अप्रैल 2021 (16:45 IST)
लखनऊ। ऑक्सीजन के भरपूर भंडारण के उत्तरप्रदेश सरकार के दावे का मखौल उड़ाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता से झूठ बोलने की क्या सजा होनी चाहिए। 
वाड्रा ने रविवार को ट्वीट किया कि इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए।
ALSO READ: सीएम योगी का ऐलान- कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी सरकार...
जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए जिनको कहा जाता है ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ऑक्सीजन कम है मरीज ले जाओ। संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी। 
 
उन्होने ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री के ऑक्सीजन को लेकर दिए गए वक्तव्य के अलावा ऑक्सीजन संकट को लेकर अस्पतालों में मची मारामारी संबधित खबरों की कटिंग भी पोस्ट की है।
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में ऑक्सीजन और जीव रक्षक रेमेडेसीविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है और अस्पतालों को कोविड मरीजों को तत्काल भर्ती करना चाहिए। राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हवाई सेवा की भी मदद ली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम योगी का ऐलान- कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी सरकार...