Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में नाइट कर्फ्यू के दौरान मनाया जन्मदिन, 14 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें गुजरात में नाइट कर्फ्यू के दौरान मनाया जन्मदिन, 14 गिरफ्तार
, रविवार, 25 अप्रैल 2021 (15:28 IST)
राजकोट। गुजरात के राजकोट में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर जन्मदिन की 2 अलग अलग दावतों में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात को आयोजित किए गए कार्यक्रमों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक पुलिस कर्मी के बेटे की जन्मदिन की दावत पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई जहां पटाखे भी फोड़े गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीसीआर वैन में गश्त कर रहे अधिकारियों ने देखा कि पुलिस मुख्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वे मौके पर पहुंचे और पाया कि चार लोग जन्मदिन मना रहे हैं। सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।‘
 
एक अन्य घटना में, एक एनजीओ के सदस्यों ने आधी रात के करीब यहां एक स्कूल के परिसर में जन्मदिन की दावत में शिरकत की। सोशल मीडिया मंच पर कार्यक्रम की कुछ वीडियो साझा करने के बाद पुलिस ने एनजीओ के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।
 
गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 20 शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगाया हुआ है। राज्य में शनिवार को 14,097 नए मामले आए थे जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

International Earth Day: पर्यावरण-सुरक्षा एक वैश्विक दायित्व