Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के 5 दिन बाद दूल्हे की कोरोना से मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें शादी के 5 दिन बाद दूल्हे की कोरोना से मौत
, सोमवार, 17 मई 2021 (08:52 IST)
केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 26 वर्ष के उस व्यक्ति की कोविड​​-19 के कारण मौत हो गई जिसकी शादी 5 दिन पहले हुई थी। इसके बाद अधिकारी विवाह समारोह में उपस्थित लोगों की जांच करवा रहे हैं, क्योंकि इससे कई लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

 
राजकनिका थाना क्षेत्र के दुर्गादेवीपाड़ा गांव के रहने वाले संजय कुमार नायक की शादी 10 मई को हुई 
थी। नायक अपनी शादी के लिए बेंगलुरु से आए थे और उनमें बुखार जैसे लक्षण आए और 13 मई को 
जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। रजकनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधिकारी बिबेक राउत ने बताया कि शुरुआत में वह घर में क्वारंटाइन में था लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने 15 मई को संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
 
webdunia

 
रविवार को एक मेडिकल टीम दुर्गादेवीपाड़ा गांव पहुंची और दुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के 
नमूने लिए। शादी में कितने लोग शामिल हुए और उनके संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने के 
लिए जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला : एसआईटी ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार