Publish Date: Sun, 04 Jul 2021 (19:41 IST)
Updated Date: Sun, 04 Jul 2021 (19:42 IST)
हरियाणा सरकार ने कई नई छूट के साथ राज्य में लाकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार सुविधाओं को देखते हुए हर सप्ताह लाकडाउन में ढील दे रही है।
हरियाणा में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,474 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,68,852 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार मृतकों में हिसार और पानीपत के दो-दो मरीज शामिल हैं। वहीं, संक्रमण के नए मामलों में से पलवल और गुरुग्राम में क्रमशः 10 और छह नए मामले सामने आए हैं।
राज्य में फिलहाल 1,234 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 7,58,144 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 98.61 फीसदी है। संक्रमण दर 7.60 प्रतिशत है।