Publish Date: Sat, 21 Mar 2020 (14:35 IST)
Updated Date: Sat, 21 Mar 2020 (14:41 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह का कोरोना वायरस को लेकर परीक्षण नेगेटिव आया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का कोविड-19 के लिए परीक्षण नेगेटिव आया है।
उन्होंने बताया कि जिन 28 लोगों को मंत्री के संपर्क में बताया गया था, उन सभी के नमूने परीक्षण के वास्ते लिए गए और कोविड-19 के लिए सभी का परीक्षण नेगेटिव आया है।